Bihar Election 2020: मास्टर ट्रेनर को दी गई निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने विधानसभा चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम-द्वितीय मतदान पदाधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया। साथ ही जिलाधिकारी बीकेडी जिला स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों के लिए चाय, पानी, सैनिटाइजर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शारीरिक दूरी और बाकी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने सभी को बताया कि इस बार मतदान के एक दिन पहले मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान के दिन प्रवेश द्वार पर एक आशा या एएनएम थर्मल स्कैनर लेकर रहेंगी। प्रत्येक मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिग होगी। जिसका तापमान सामान्य से अधिक पाया जाएगा, उसे प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाएगा। दस मिनट तक उनको ठंडे स्थान पर बैठाया जाएगा, इसके बाद फिर थर्मल स्क्रीनिग की जाएगी। यदि फिर भी तापमान अधिक पाया गया, तो उन्हें रोक दिया जाएगा। एक टोकन देकर उन्हें अंतिम एक घंटे की अवधि में मतदान हेतु बुलाया जाएगा।

अन्य ख़बरें: DM ने जागरुकता रथ को दिखाई हरी झंडी, मतदाताओं को करेगा जागरुक

प्रत्येक मतदाता को ग्लब्स दिया जाएगा। इसके बाद हाथ को सैनिटाइज किया जाएगा। यदि उसे हस्ताक्षर करना नहीं आता है, तो रजिस्टर 17ए में पहचान बनाने के लिए अंगूठे पर स्याही लगाने के लिए इयर बर्ड दिया जाएगा। मतदान की अंतिम अवधि में कोरोना पॉजिटिव मतदाता मतदान करने आएंगे। उस दौरान सभी मतदान कर्मी, पीठासीन पदाधिकारी पीपीई किट में रहेंगे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक कर्मी को ईवीएम, वीवी पैट एवं मतदान केंद के सभी कार्यों की जानकारी होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *