गौड़ा बौराम से NDA उम्मीदवार स्वर्णा सिंह ने मंत्री विनोद कुमार के निधन पर जताया दुख

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता विनोद कुमार सिंह का देहांत हो गया है। विनोद कुमार सिंह के निधन पर बिहार के राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। बिहार की गौड़ा बौराम विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार स्वर्णा सिंह ने विनोद कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और ट्वीट कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

SWARNA SINGH TWEET

स्वर्णा सिंह ट्वीट किया- बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री विनोद कुमार सिंह जी के निधन का दुखद समाचार सुनकर दुखी हूं। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह कष्ट सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति

बता दें की विनोद कुमार सिंह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों पहले विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हे ब्रेन हैमरेज की शिकायत थी। और आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पीएम मोदी समेत बिहार के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *