पुत्र के खाते में गई राहत राशि और राहत को मां बेचैन

दरभंगा के केवटी प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों की समस्या बीते शनिवार बाढ़ राहत की समीक्षा के दौरान सामने आई। कुछ मामलों में यह बात सामने आई कि पुत्र के खाते में राशि चली गई और मां राहत के लिए बेचैन हो गई। जिला परिवहन पदाधिकारी सह केवटी के वरीय प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार ने शनिवार को आधा दर्जन पंचायतों में बाढ़ राहत राशि की जांच की। सीओ अजीत कुमार झा की मौजूदगी में लाभुकों से राहत राशि मिली अथवा नहीं इस संबंध में पूछताछ की। लदारी के वार्ड संख्या दो, पैगंबरपुर के वार्ड संख्या 16, गोसाईटोल पैगंबरपुर व छाछा पचाढ़ी के वार्ड संख्या चार एवं केवटी के वार्ड संख्या 12 के अधिकांश लोगों ने खाते में राशि मिलने की बात कही। हालांकि, छाछा पचाढ़ी के वार्ड संख्या चार निवासी कांति देवी ने राशि नहीं मिलने की शिकायत की। जांच करने पर पता चला कि उसका मात्र एक पुत्र है जिसके साथ वह रहती है। पुत्र के खाते में 6 हजार रुपये भेजे गए है, इसके बाद शिकायतकर्ता को संतुष्ट कर दिया गया।

संबंधित खबरें :जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश कर किया सड़क जाम

 

कहा गया बाढ़ राहत का लाभ परिवार के एक सदस्य को ही उपलब्ध कराना है। वहीं पैगंबरपुर के वार्ड संख्या 16 में रूखसाना परवीन ने लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। जांच में पाया गया कि वह बाढ़ के दौरान दिल्ली में थी। डीटीओ ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयार की गई सूची के आधार पर पंचानवें प्रतिशत लोगों के खाते में राशि भेज दी गई है। 26 पंचायतों के 355 वार्डों के 70563 परिवारों के खाते में बाढ़ राहत की राशि भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *