जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश कर किया सड़क जाम

सिंहवाड़ा में सड़क निर्माण और जलजमाव से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर अस्थुआ पंचायत के लोगों ने घोड़दौड़ चौक पर अतरबेल-जाले पथ को जाम कर दिया। समस्याओं से परेशान लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर यातायात बाधित कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम रहने से साइकिल सवार भी पतली गली खोजने पर मजबूर हो गए। ग्रामीण प्रवेज आलम, औरंगजेब, धर्मेंद्र यादव, जमील अहमद, दानिश, नीतीश कुमार साह, अतीक अहमद, अनिल कुमार, नुरैन कैसर, फैजान अंसारी ने बताया कि घोड़दौड़ से कोरौनी और रधिया कुटीर जाने वाली सड़क जर्जर है। पैदल चलने में भी परेशानी होती है। विधायक और मुखिया निदान को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

संबंधित खबरें :मखाना अनुसंधान केंद्र को मिलना चहिए राष्ट्रीय दर्जा- सांसद गोपालजी ठाकुर

आरडब्लूडी की श्रेणी में आने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण बीस वर्षों से नहीं हुआ है। जगह-जगह जलजमाव है। सभी स्थायी निदान की मांग पर अड़े थे। लगभग तीन घंटों के बाद बीडीओ डॉ. शशिप्रकाश और थानाध्यक्ष अमित कुमार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। शुरूआत में कोई लोग बात मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि, बाद में सभी मान गए। सकारात्मक वार्ता में समस्याओं का जल्द निदान कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सभी लोग मान गए। तब जाकर आवागमन चालू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *