रेप पीड़िता की मौत पर इन अभिनेत्रियों ने जताया गुस्सा

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़िता कई दिनों से दिल्ली से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थी, जहां आज उसने दम तोड़ दिया। इस दुष्कर्म को निर्भया पार्ट 2 का नाम दिया गया है। घटना में लड़की के साथ जितनी दरिंदगी की गई उसे सुनकर हर किसी का दिल दहल गया। पीड़िता की मौत के बाद लोग तो दुख ज़ाहिर कर ही रहे हैं वहीं कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है और दुष्कर्मियों को पब्लिक में गोली मार देने की सलाह दी है।

swara bhaskar

बॉलिवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कंगना रनौत, रिच्चा चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया है। स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हाथरस के घिनौने, दिल को दहला देने वाले सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता.. एक और निर्भया ने आज सुबह दम तोड़ दिया.. हमारी हैवानियत का कोई अंत नहीं है। हम एक बीमार अमानवीय समाज बन चुके हैं।। शर्मनाक. दुःखद।

richa chadha

रिचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर ‘दलित’ शब्द के इस्तेमाल ने आपको दुष्कर्म की बर्बरता और क्रूरता से ज्यादा चोट पहुंचाई है तो फिर यह परेशानी है आपको क्या लगता है? हमें एक साथ आवाज उठानी होगी’।

kangana

वहीं कंगना रनोट ने तो अपने ट्वीट में दुष्कर्मियों को पब्लिक में गोली मार देने की सलाह दी है, और लिखा है कि आज देश के लिए बहुत शर्मनाक दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *