दरभंगा से ज्लद उड़ान भरने जा रहा है पहला यात्री विमान

दरभंगा में 8 नवंबर से विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए स्पाइस जेट ने बुकिग शुरू कर दी है। इस खबर से मिथिलांचल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बतादें कि विभिन्न प्रदेशों और अन्य जगहों पर रह रहे लोगों ने बुकिग करानी शुरू कर दी है। अभी दरभंगा से केवल स्पाइस जेट के विमानों को ही उड़ान भरने की अनुमति दी गई है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक एस. हसन ने बताया कि सोमवार से स्पाइस जेट ने दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु का न्यूनतम किराया तीन हजार रुपये है, लेकिन डायनेमिक फेयर होने के कारण पहले ही दिन किराया पांच हजार की सीमा पार कर चुका है।

darbhanga-airport-

संबंधित खबरें :“प्रदेश में है ढपोरशंख की सरकार ” – पप्पू

बेंगलुरु से दरभंगा के रन-वे पर उतरेगा पहला विमान : पहले विमान के रूप में उड़ान संख्या एसजी-493 बेंगलुरु से 08:45 बजे उड़ान भरेगा। 11:15 बजे उसकी विद्यापति टर्मिनल दरभंगा में लैंडिंग होगी। यही विमान एसजी-496 बनकर दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 11:45 बजे उड़ान भरेगा और पौने दो घंटे में 13:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डा पर लैंड कर जाएगा। इसी तरह एसजी-705 मुंबई से 09:40 बजे उड़ान भरेगा और 12:10 बजे दरभंगा में लैंड करेगा। वहां से एसजी-706 बनकर 12:40 बजे उड़ान भरेगा और 15:10 बजे मुंबई पहुंचेगा। इसी तरह एसजी-495 नंबर का विमान दिल्ली से 14:10 बजे उड़ान भरेगा और 15:55 बजे दरभंगा पहुंचेगा। यहां से एसजी-494 बनकर 16:25 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा, जो 18:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। दरभंगा से यह अंतिम उड़ान होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *