Bihar Elections 2020: JDU ने पहले चरण के प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Bihar election 2020: बिहार का चुनाव दंगल तेज हो गया है। सभी पार्टियां अब सीट बंटवारे में जुट गई है इसी बीच जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी सीट बंटवारे का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। जेडीयू ने अपने कोटे से जिन प्रत्‍याशियों के नाम तय किए हैं, उन्‍हें पार्टी मुख्‍यालय बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उन्‍हें टिकट दे दिया है। खास बात यह भी है कि पार्टी ने दागदार छवि के प्रत्‍याशियों को टिकट देने से परहेज किया है।

32 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

पहले चरण में विधानसभा की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने है उनके लिए एनडीए में सीट शेयरिंग के तय फार्मूले के तहत जदयू ने अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू कर दिया। जदयू पहले चरण की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू की 32 में 17 सीटें वैसी हैं जो 2015 में भी जदयू के पास थी। वहीं राजद की जीती हुईं दस सीटें भी जदयू को मिल गयी है। कांग्रेस की दो सीट, भाजपा की एक, रालोसपा की एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी की सीट पर जदयू ने अपना प्रत्याशी दिया है।  वहीं पहले चरण में अपने हिस्से की छह सीटें उसने हम को दी है।

कई नई सीटें भी मिली

सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में कई नयी सीटें भी आयी है. जिन पर पहले बीजेपी लड़ा करती थीं। इनमें झाझा, सूर्यगढ़ा व पालीगंज सीटें शामिल हैं। कई नए प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है। इनमें मोकामा से राजीव लोचन, चकाई से संजय प्रसाद, डुमरांव से अंजुम आरा और अमरपुर से जयंत राज शामिल हैं। जबकि सुल्तानगंज से लडऩे वाले उम्रदराज प्रत्याशी सुबोध राय को जदयू ने बदल दिया है।

पहले चरण की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी

1.सुल्तानगंज-ललित कुमार मंडल

2.अमरपुर-जयंत राज

3.धोरैया- मनीष कुमार

4.बेलहर-मनोज यादव

5.तारापुर-मेवालाल चौधरी

6.जमालपुर- शैलेश कुमार

7.सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल

8.शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी

9.बरबीघा-सुदर्शन कुमार

10.मोकामा-राजीव लोचन

11.मसौढ़ी- नूतन पासवान

12.पालीगंज- जयवद्र्धन यादव

13.अगिआंव- प्रभुनाथ प्रसाद

14.डुमरांव- अंजुम आरा

15.चेनारी- ललन पासवान

16.करगहर-बशिष्ठ सिंह

17.दिनारा- जयकुमार सिंह

18.नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी

19.जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा

20 राजपुर- संतोष निराला

21.कुर्था- सत्यदेव कुशवाहा

22.जहानाबाद- कृष्णनंदन वर्मा

23 घोसी- राहुल शर्मा

24.नवीनगर- वीरेंद्र कुमार सिंह

25. रफीगंज- अशोक कुमार सिंह

26. शेरघाटी-विनोद यादव

27. नवादा- कौशल यादव

28.गोविंदपुर- पूर्णिमा यादव

29.झाझा-दामोदर रावत

30.चकाई- संजय प्रसाद

31.बेलागंज- अभय कुशवाहा

32.अतरी- मनोरमा देवी

HAM को पहले चरण में 6 सीटें दी गई

1.टेकारी 2. बाराचट्टी 3. मखदूमपुर 4. कुटुंबा 5. सिकंदरा 6. इमामगंज


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *