भितिहरवा गांधी आश्रम में डिजिटल रूप में दिखेगी बापू की जीवनी

भितिहरवा में आने वाले लोग अगले साल गांधीजी की पूरी जीवनी डिजिटल रूप में देख पाएंगे। इसके लिये भितिहरवा गांधी आश्रम में 16 करोड़ रुपये खर्च कर थीम पार्क का निर्माण हो रहा। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में 20 नवंबर 2017 को मुख्यमंत्री ने इसकी नींव रखी थी। वहीं लगभग पांच एकड़ में बन रहे थीम पार्क में बहुउद्देश्यी

य भवन, लाइटिंग व सौंदर्यीकरण पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। आठ करोड़ थीम भवन, डिजिटल व्यवस्था और पार्किंग पर खर्च किए जाएंगे। यहां सबसे खास बात होगी, बेसमेंट में गांधीजी की जीवनी की डिजिटल प्रस्तुति।

mahatma gandhi
संबंधित खबरें:जीतन राम मांझी की सीट से चुनाव लड़ेगा उनकी पार्टी का कार्यकर्ता

इसमें बापू के जन्म से लेकर दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन सहित अन्य का विवरण लोग देख सकेंगे। यहां गांधीजी की आदमकद प्रतिमा भी लगेगी। बहुउद्देश्यीय भवन में 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें वातानुकूलित हॉल, पर्यटकों के ठहरने के लिए गेस्ट हाउस आदि का निर्माण हो रहा है। यहां बेरोजगारों के लिए समय-समय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *