भितिहरवा गांधी आश्रम में बढ़ेंगे पर्यटक, लोगों को मिलेगा रोज़गार

भितिहरवा गांधी आश्रम में 16 करोड़ रुपये खर्च कर थीम पार्क का निर्माण हो रहा। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष में 20 नवंबर 2017 को मुख्यमंत्री ने इसकी नींव रखी थी। दरअसल चंपारण आंदोलन के दौरान गांधीजी दो बार भितिहरवा आए थे। पहली बार 27 अप्रैल 1917 को नरकटियागंज स्टेशन से उतरकर शिकारपुर स्टेट होते हुए भितिहरवा आए थे। दूसरी बार वे 20 नवंबर 1917 को भितिहरवा पहुंचे और बुनियादी पाठशाला खोली थी। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी मुकुटधारी चौहान के पौत्र चंदन चौहान कहते हैं कि थीम पार्क बनने से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लोगों को रोजगार मिलेगा।

gandhi

संबंधित खबरें:भितिहरवा गांधी आश्रम में डिजिटल रूप में दिखेगी बापू की जीवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *