दरभंगा में महिला सिपाही को धमकी देने वाले एक सिपाही के खिलाफ लहेरियासराय थाने में केस दर्ज हुआ है। बता दें की महिला सिपाही ने इस मामले में एसएसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद आरोपित सिपाही रागीव आलम खां और उसके दोस्त के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों पर फोन करके और रास्ते में घेर कर धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है की पीड़िता से सिपाही रागीव आलम खां की जान-पहचान हुई। जिसके बाद दोनों के बीच लेन-देन हुआ। रागीव आलम ने 60 हजार रुपये लेने के बाद वापस करने से इनकार करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई। इसके बाद रागीव और उसका दोस्त धमकाने लगा।
हालांकि बाद में रागीव ने पैसे वापस कर दिए। लेकिन आरोपी लगातार महिला सिपाही को धमकी देने लगा। इस बीच दोनों आरोपितों ने पीड़िता को रास्ता में रोककर धमकी दी। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है