दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद को दी गई श्रद्धांजलि

दरभंगा। क्षत्रीय महासभा के जिला मंत्री अशोक कुमार सिंह ने बुधवार को घनश्यामपुर प्रखंड के तुमोल गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रीय महासभा जिला उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने की।

कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होने कहा कि रघुवंश बाबू ने अमीरी-गरीबी के दायरे को खत्म किया। वो हमेशा गरीबों के दिलों में रहेंगे। वहीं करणी सेना के प्रदेश महासचिव सागर सिंह ने कहा कि रघुवंश नहीं आंधी थे। वे देश के दूसरे गांधी थे। उन्होंने मनरेगा जैसी योजना को शुरू कर समाज को विकास की नई राह दी।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष नुनू सिंह, समाजवाद के प्रखर नेता श्यामा नन्द सिंह ,प्रमोद कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, पवन कुमार यादव, सुधीर सिंह ,अशोक कुमार सिंह ,रामप्रसाद सिंह ,रामबरन प्रसाद सिंह, हीरा प्रसाद सिंह ,गागेश प्रसाद सिंह ,कामेश्वर प्रसाद सिंह, सोनू सिंह, युवा नेता मुकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *