दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में दलितों और पिछड़े वर्गों की लगातार उपेक्षा हो रही है। मिश्री लाल यादव ने कहा कि पार्टी अब उन सिद्धांतों से भटक गई है, जिनके दम पर उसने सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व की बात की थी। उनका यह फैसला मैथिली ठाकुर को टिकट दिए जाने की अटकलों के बाद सामने आया है, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।