बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर सियासी पारा हाई है। मैथिली ठाकुर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गई हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। वह अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वह बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है। मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।