Bihar BJP Candidates List 2025: बिहार बीजेपी में किसकी लगी लॉटरी, किसका कटा पत्ता,

Bihar BJP Candidates List 2025: बिहार बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें 9 महिलाओं, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय सिन्हा (लखीसराय) को टिकट मिला। सुजीत कुमार सिंह को गौरा-बोराम से, रेणु देवी बेतिया से, मंगल पाण्डेय सीवान से लड़ेंगे। चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होंगे, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

पटना: बिहार बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इनमें 9 महिला उम्मीदवारों पर भी बीजेपी ने भरोसा जताय है। बेतिया से रेणु देवी को टिकट दिया गया है। परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट दिया गया है। जबकि, किशनगंज से स्वीटी सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट दिया गया है।

 

71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नाम शामिल है। इसके अलावा कई मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय, मंत्री मंगल पाण्डेय को सीवान, मंत्री नीतीश मिश्रा को झंझारपुर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

patna

बिहार बीजेपी के एक-एक उम्मीदवारों के नाम

विधानसभा क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम
1. बेतिया रेणु देवी
2. रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
3. पिपरा श्यामबाबू प्रसाद यादव
4. मधुबन राणा रणधीर सिंह
5. मोतिहारी प्रमोद कुमार
6. ढाका पवन जायसवाल
7. रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
8. बथनाहा (अजा) अनिल कुमार राम
9. परिहार गायत्री देवी
10. सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
11. बेनिपट्टी विनोद नारायण झा
12. खजौली अरुण शंकर प्रसाद
13. बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल
14. राजनगर (अजा) सुजीत पासवान
15. झंझारपुर नीतीश मिश्रा
16. छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
17. नरपतगंज देवंती यादव
18. फारबिसगंज विद्या सागर केशरी
19. सिकटी विजय कुमार मंडल
20. किशनगंज स्वीटी सिंह
21. बनमनखी (अजा) कृष्ण कुमार ऋषि
22. पूर्णिया विजय कुमार खेमका
23. कटिहार तारकिशोर प्रसाद
24. प्राणपुर निशा सिंह
25. कोढ़ा (अजा) कविता देवी
26. सहरसा आलोक रंजन झा
27. गौरा-बौराम सुजीत कुमार सिंह
28. दरभंगा संजय सरावगी
29. केवटी मुरारी मोहन झा
30. जाले जीबेश कुमार मिश्रा
31. मुंगेर कुमार प्रणय
32. औराई रमा निषाद
33. कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता
34. बरुराज अरुण कुमार सिंह
35. साहेबगंज राजू कुमार सिंह
36. बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी
37. सिवान मंगल पांडेय
38. दरौंदा कर्णजीत सिंह
39. गोरियाकोठी देवेश कांत सिंह
40. तरैया जनक सिंह
41. अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
42. हाजीपुर अवधेश सिंह
43. लालगंज संजय कुमार सिंह
44. पातेपुर (अजा) लखेन्द्र कुमार रौशन
45. मोहिउद्दीननगर राजेश कुमार सिंह
46. बछवाड़ा सुरेन्द्र मेहता
47. तेघरा रजनीश कुमार
48. बेगूसराय कुंदन कुमार
49. भागलपुर रोहित पांडेय
50. बांका राम नारायण मंडल
51. कटोरिया (अजजा) पूरन लाल टुडू
52. तारापुर सम्राट चौधरी
53. लखीसराय विजय कुमार सिन्हा
54. बिहारशरीफ डॉ. सुनील कुमार
55. दीघा संजीव चौरसिया
56. बांकीपुर नितिन नवीन
57. कुम्हरार संजय गुप्ता
58. पटना साहिब रत्नेश कुशवाहा
59. दानापुर रामकृपाल यादव
60. बिक्रम सिद्धार्थ सौरव
61 बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह
62. आरा संजय सिंह “टाइगर”
63. तरारी विशाल प्रशांत
64. अरवल मनोज शर्मा
65. औरंगाबाद त्रिविक्रम सिंह
66. गुरुआ उपेंद्र दांगी
67. गया शहर डॉ. प्रेम कुमार
68. वजीरगंज बीरेंद्र सिंह
69. हिसुआ अनिल सिंह
70. वारसलीगंज अरुणा देवी
71. जमुई श्रेयसी सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *